Himalys
\\हिमालय \\ हिमालय के अंतर्गत 4 समानांतर पर्वत श्रेणियों को शामिल किया जाता है। 1- ट्रांस हिमालय या पार हिमालय 2- वृहद हिमालय या महान हिमालय या सर्वोच्च हिमालय या हिमाद्रि या आंतरिक हिमालय। 3- मध्य हिमालय या लघु हिमालय 4- शिवालिक हिमालय (पर यह तिब्बत मैं है ) ट्रांस हिमालय या पार हिमालय – ट्रांस हिमालय के अंतर्गत हिमालय के उत्तर में जम्मू कश्मीर राज्य में तीन पर्वत श्रेणियों को शामिल किया जाता है। – ट्रांस हिमालय का निर्माण हिमालय से भी पहले हो चुका था तथा यह यूरेशिया (अंगारालैंड) का भाग है। – ट्रांस हिमालय अधिक ऊंचाई होने के कारण वर्ष भर हिमाच्छादित रहता है जिसके कारण इस पर वनस्पति नहीं पाई जाती है। – काराकोरम ट्रांस हिमालय की तथा भारत की सबसे उत्तरी पर्वत श्रेणी है। 1 . काराकोरम 2 लद्दाख, 3 जास्कर { इन तीनो श्रेणियों को तिब्बत मैं कैलाश पर्वत के नाम से जाना जाता ह } 1. काराकोरम - भारत व् दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी गॉडविन ऑस्टिन k2 (8611 मीटर ) काराकोरम पर्वत श्रेणी पर अवस्थित है। काराकोरम श्रेणी पर चार ग्लेशियर हिमनद हैं। 1-सियाचिन, 2- हिस्पर 3- बिआफो 4- बालटो...